Camel Festival Bikaner 2024 || अंतरास्ट्रीय ऊट उत्सव बीकानेर 2024 पुरे परिवार के साथ बीकानेर चले आइये ||

GYANISTA
0



Camel Festival 2024

 जी हाँ दोस्तों सही सुना आपने बीकानेर में हर बार की तरह इस बार भी कैमल फेस्टिवल 2024 का आयोजन किया जा रहा है | आपके अपने इस  ब्लॉग पर आपके मन में उठने वाले और  गूगल पर पूछे जा रहे सवालो का एक एक जवाब आपको इस ब्लॉग पर  मिलेगा |


(1) क्या है कैमल फेस्टिवल  क्या है इसके पीछे की कहानी ?

 कैमल फेस्टिवल बीकानेर का एक इवेंट रंगारंग  कार्यक्रम  है जो राजस्थान टूरिज्म डिपार्टमेंट द्वारा हर साल जनवरी में आयोजित किया जाता है | यह उत्सव के रूप में दो दिन तक मनाया जाता है ऊटो के दौड़ ऊट नृत्य मिस मरवन मिस्टर मारवाड़ हेरिटेज वाक और इस बार तो इसमें घुड़दौड़ को भी शामिल किया गया है आगे आपको पूर्ण टाइम टेबल भी मिलेगा | इस  की दिनांक और प्रोग्राम एक्टिविटी भी राजस्थान टूरिज्म द्वारा तय की जाती है |





(2) बीकानेर में किस स्थान पर  आयोजित होता है कैमल फेस्टिवल ?

कैमल फेस्टिवल बीकानेर कौनसी जगह पर होना है क्या प्रोग्राम होना है इसकी भी रूप रेखा बीकानेर में स्थान के साथ राजस्थान टूरिज्म द्वारा तय की जाती है जिसकी लिस्ट आप आगे इस ब्लॉग पर देख सकते है |


(3) क्या इसे देखने के लिए कोई फीस निर्धारित की गई है ?

कैमल  फेस्टिवल बीकानेर को देखने के लिए दोस्तों कोई फीस नहीं है कोई एंट्री चार्जेज नहीं आप इसे सपरिवार देखे और दो दिन तक सर्दी की छुटियो का आनंद बीकानेर में हेरिटेज  लुक के साथ आनंद ले |


(4) कैमल फेस्टिवल 2024 बीकानेर का इस बार का क्या टाइम टेबल है ?

कैमल  फेस्टिवल 12 जनवरी 2024 शुक्रवार  से शुरू होगा और इसका पूर्ण कार्यक्रम इस प्रकार है - 

12 जनवरी को सुबह 9 बजे -     हेरिटेज वाक से शुरुवात होगी जो रामपुरिया हवेली से बीकाजी की टेकरी तक जाएगी   तथा साथ ही साथ बीकाजी के टेकरी पर मेहंदी पेंटिंग रंगोली के प्रतियागिता भी राखी गई है |

12 जनवरी को दोपहर 2 बजे -  बीकानेर कार्निवाल की शुरुवात लक्ष्मी निवास प्लेस से तीर्थम तक रखी गई है |

12 जनवरी को शाम 7  बजे -  सिटी वाइब्स जो की धरनीधर खेल मैदान पर आयोजित होगा जिसमे आपको कई प्रतियोगिता देखने को मिलेगी जेसे पगड़ी बांधो , राजस्थानी लाफ्टर चैलेंज , जिसमे विशेष आकर्षणों से सुज्जजित नाइट्स में आपको मुरारी लाल पारीक भी देखनो को मिलेंगे |

दम्माणी चौक में भी इसी समय कल्चरल नाईट का आयोजन किया जायेगा |

13 जनवरी को सुबह 10 बजे से दर्शक श्री करनी सिंह स्टेडियम में ऊटो के डांस ऊटो की साज सज्जा ऊटो की दौड़ इत्यादि का कार्यक्रम देखेंगे |

13 जनवरी को शाम 4  बजे से मिस्टर बीकाना मिस बीकाना , आइकॉन ऑफ़ बीकानेर की प्रतियोगिता भी श्री करनी सिंह स्टेडियम में रखी गई है |

13 जनवरी को शाम 7  बजे से सन ऑफ़ साइल नाम से एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसमे देश भर के सांस्कृतिक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे |

14 जनवरी को सुबह 10 बजे से रायसर में सुबह से कई खेलो की प्रतियोगिता होगी जिसमे कबड्डी , खो खो , पगड़ी बांधो , विदेशियों की राजस्थानी रीती रिवाज से शादी इत्यादि , 

 14 जनवरी को दोपहर  1 बजे से  रायसर में ही सैंड आर्ट प्रतियोगिता होगी , हॉट एयर बल्लुन , कैमल सफारी आदि का आनंद लिया जायेगा |

 14 जनवरी को शाम  7 बजे से  रायसर में ही पुष्पांजलि नाम से कार्यक्रम की शुरुवात नूरा सिस्टर्स द्वारा की जाएगी और पुरस्कार वितरण और कार्यक्रम धन्यवाद ज्ञापन दिया जायेगा |


(5) कैमल फेस्टिवल 2024 बीकानेर से रिलेटेड अगर अब भी कोई सवाल रह गया है ?

तो आप हमें कमेंट  में भी पूछ सकते है 


अगर आपको हमारा ब्लॉग पसंद आ रहा है तो इसे फॉलो करे और लोगो तक भी इसे शेयर करे ताकि आपसे हमें मोटिवेशन मिले और अधिक जानकारी आप तक ला पाए |


 






Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)